जोधपुर : बस में चढ़ते यात्री पर बदमाशों ने खुलेआम किया चाकू से हमला, जेब में डालने पर किया था विरोध

By: Ankur Fri, 16 Oct 2020 7:16:37

जोधपुर : बस में चढ़ते यात्री पर बदमाशों ने खुलेआम किया चाकू से हमला, जेब में डालने पर किया था विरोध

कई बार ऐसा देखा जाता हैं कि अपराधियों को किसी का डर नहीं रहता हैं और वे खुलेआम अपनी मनमर्जी करते रहते हैं। ऐसा ही एक नजारा गुरुवार देर रात शहर के शास्त्रीनगर क्षेत्र में देखने को मिला जब एक निजी ट्रेवल एजेंसी के बाहर बस में चढ़ते समय एक यात्री पर तीन चार लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। यात्री के जांघ व पीठ पर चाकू के घाव लगे है। बदमाशों ने यात्री की जेब में हाथ डाला था। इसका यात्री ने विरोध किया। एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या प्रयास में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि फलोदी तहसील के लोर्डिया निवासी कमलेश रंगा पुत्र लालचंद रंगा ने रिपोर्ट दी कि वह शास्त्रीनगर में ट्रेवल एजेंसी श्रीनाथ के बाहर खड़ा था। बस में चढऩे लगा तब पीछे से तीन चार बदमाशों में एक दो ने जेब में हाथ डालने का प्रयास किया। इस पर पता लगने पर उसने टोका। फिर बदमाश बहस करने लगे और चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी जांघ व पीठ पर चाकू के वार लगे। वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने बताया कि हत्या प्रयास में केस दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े :

# करौली : एसीबी की टीम ने की कारवाई, रंगे हाथों 2000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया पंचायत समिति का कर्मी

# जोधपुर : रस्सी से फंदा लगाकर झूल गया शख्स, एक दिन पहले ही पत्नी को पीहर छोड़ कर लौटा था

# महाराष्ट्र / जलगांव में कुल्हाड़ी से काटकर चार नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या, खेत में मिले शव

# राजस्थान : बढ़ती अपराध की घटनाओं के आक्रोश में फूंका गया मुख्यमंत्री का पुतला

# बाड़मेर : गौवंश से टक्कर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के चार पहिए, तीन बैल की मौके पर मौत, एक गाय गम्भीर घायल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com